अयोध्याउत्तर प्रदेश

सपा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई से विधायक अबू आसिम आजमी पहुंचे अयोध्या हरिशंकर यादव छोटू ने किया जोरदार स्वागत

सपा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई से विधायक अबू आसिम आजमी पहुंचे अयोध्या हरिशंकर यादव छोटू ने किया जोरदार स्वागत

संवाददाता सीताराम यादव इंडिया न्यूज़ दर्शन

सपा महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई से विधायक अबू आसिम आजमी पहुंचे अयोध्या हरिशंकर यादव छोटू ने किया जोरदार स्वागत

समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष और मुंबई से विधायक अबू आसिम आजमी आज अयोध्या पहुंचे, जहां अयोध्या के नाका स्थित नीलकंठ में उन्होंने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में सेक्युलर वोटों का बंटवारा रोकने के लिए अखिलेश यादव के नेतृत्व में मजबूत गठबंधन बनेगा और सपा की सत्ता में वापसी होगी। युवाओं से उन्होंने संविधान और आजादी के मूल्यों की रक्षा की अपील की..उन्होंने दावा किया कि जनता मौजूदा सरकार से ऊब चुकी है और चाय की दुकानों से लेकर बस स्टैंड तक सरकार के खिलाफ नाराजगी है। बुलडोजर कार्रवाई को गैर-कानूनी बताते हुए उन्होंने भदरसा के मोईद खान मामले का जिक्र किया और धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मंदिर और मस्जिद दोनों सुरक्षित रहने चाहिए। बढ़ते बैंकिंग शुल्क पर केंद्र को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को भी धरने पर बैठना पड़ा। वहीं सपा नेता हरिशंकर यादव उर्फ छोटू ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया इस दौरान हरिशंकर यादव ने 2027 चुनाव को लेकर दावा किया कि मौजूदा भाजपा सरकार से जनता इनके अत्याचारों से है परेशान और 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी। सपा नेता अभय यादव और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Journlist Sitaram Yadav

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button