पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ के बेहद करीबी चंद्रभान यादव के जन्मदिन पर बधाई देने का लगा तांता!
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ के बेहद करीबी चंद्रभान यादव के जन्मदिन पर बधाई देने का लगा तांता!

संवाददाता सीताराम यादव इंडिया न्यूज़ दर्शन
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ के बेहद करीबी चंद्रभान यादव के जन्मदिन पर बधाई देने का लगा तांता!
अयोध्या।
पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ के बेहद करीबी एवं उनके विश्वासपात्र सहयोगी चंद्रभान यादव के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सामाजिक, राजनीतिक एवं शुभचिंतकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल जीवन की कामना की।
चंद्रभान यादव को क्षेत्र में एक मिलनसार, सक्रिय एवं जनसंपर्क रखने वाले व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है। पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ के साथ उनकी निकटता और लंबे समय से जुड़े सहयोग को लेकर भी उनकी अलग पहचान है। समाज के लोगों के बीच उनकी सक्रियता और आत्मीय व्यवहार उन्हें खास बनाता है।
इस अवसर पर शुभचिंतकों ने कहा कि चंद्रभान यादव इसी तरह समाज और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहें तथा निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



