अयोध्याउत्तर प्रदेश

भोलेन्द्र सिंह बने यूपी प्रदेश अध्यक्ष, अयोध्या में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

भोलेन्द्र सिंह बने यूपी प्रदेश अध्यक्ष, अयोध्या में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

संवाददाता सीताराम यादव इंडिया न्यूज़ दर्शन

भोलेन्द्र सिंह बने यूपी प्रदेश अध्यक्ष, अयोध्या में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

मुख्य अतिथि रिटायर्ड जॉइंट कमिश्नर श्री कृष्ण त्रिपाठी रहे मौजूद, फाउंडर एवं अध्यक्ष राजेंश शुक्ला की उपस्थिति में पदाधिकारियों ने ली शपथ

 

अयोध्या। नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को अयोध्या के बूथ नंबर-4 स्थित जय श्री राम पैलेस में आयोजित हुआ। समारोह में भोलेन्द्र सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर पदभार सौंपा गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों के प्रति निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड जॉइंट कमिश्नर श्री कृष्ण त्रिपाठी रहे, जबकि संगठन के फाउंडर एवं अध्यक्ष राजेंश शुक्ला की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाजसेवी सुरेश यादव अतिथि के रूप में शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव प्रसाद मिश्रा, भानु प्रकाश त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश के शिक्षक नेता मनीष कुमार पांडेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन टी.बी. सिंह ने किया।

 

प्रदेश अध्यक्ष भोलेन्द्र सिंह ने नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन को प्रदेश स्तर पर मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने और भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की पहचान उसके कार्यों, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी से बनती है।

 

समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष संजय तिवारी, जिला मंडल अध्यक्ष कामता प्रसाद वर्मा, जिला संगठन सचिव आजाद सिंह, जिला युवा प्रभारी रामदरश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, जिला पीआरओ शिवराम साहू, कल्याण सचिव आशीष विश्वकर्मा तथा संगठन सचिव विनीत कुमार मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। राकेश द्विवेदी और राकेश भगवान पांडेय सहित संगठन के अन्य सदस्यों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

कार्यक्रम में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने, आमजन की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप जिम्मेदारी से काम करने पर जोर दिया गया। इस दौरान रानोपाली चौकी इंचार्ज, दर्शन नगर चौकी इंचार्ज तथा अयोध्या के ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

 

समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ हुआ।

Journlist Sitaram Yadav

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button