उत्तर प्रदेश
Trending

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की देवास जिला बैठक हुई संपन्न

कन्नौद से ओमप्रकाश टांडी की रिपोर्ट
बुधवार भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट कि देवास जिला बैठक लोहारदा में बेकलिया हनुमान जी मंदिर पर संपन्न हुई, सर्वप्रथम हनुमान जी महाराज के मंदिर पर जाकर दीप प्रज्वलित किया एवं पूजन अर्चना की इसके पश्चात संपूर्ण राष्ट्र कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी का आज के कार्यक्रम के आयोजन करता श्रीमती निशा जी भट्ट एवं चंद्रकांत जी भट्ट द्वारा साल साफा बांधकर स्वागत किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील जी यादव जी ने कार्यकर्ताओं को बताया कि हमारा संगठन हमेशा मानव सेवा के कार्य में लगा रहता है जैसे भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, बाल मजदूरी, आदि कि रोकथाम के लिए एवं पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण करना, धार्मिक स्थलों की साफ सफाई करना आदि कार्य सभी कार्यकर्ताओं को मानव सेवा का कार्य करते रहना चाहिए, राष्ट्रीय संयोजक प्रेम कुमार वैद ने बताया कि हमारा संगठन नीति आयोग से पंजीकृत है एवं भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय से भी पंजीकृत है एवं सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर मानव सेवा का कार्य करना चाहिए,इस दौरान राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी ,प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह ,महिला कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुधारानी शर्मा, प्रदेश महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती संध्या शिवहरे, प्रदेश संगठन मंत्री मोहनलाल गुर्जर, मनीष गुप्ता, मनोज सांवरिया सहित सभी वरिष्ठ जनों ने अपने-अपने विचार रखें, एवं संगठन मैं किस तरह से कार्य करना है बताया, एवं कार्यक्रम के अंत में सभी ने जाकर गौशाला का निरीक्षण किया एवं गौ माता का पूजन किया, कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश टांडी ने किया, तथा आभार जिला अध्यक्ष निशा जी भट्ट ने व्यक्त किया, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रदेश कार्यकारिणी सहित संपूर्ण देवास जिले के कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button