
इंडिया न्यूज़ दर्शन ब्यूरो/दिनेश कुमार चौधरी
अम्बेडकर नगर। अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र माझा कम्हरिया एवं आराजी देवारा का भ्रमण कर निरीक्षण किया।
गौरतलब हो कि जनपद तहसील आलापुर क्षेत्र के पूर्वी छोर पर स्थित अराजी देवारा एवं माझा कम्हरिया गांव के कुछ हिस्से में घाघरा नदी के बढ़ते जल स्तर से गाँव में पानी भर गया जिसके चलते गाँव के लोगों का जन जीवन प्रभावित हो गया। जिसके मद्देनजर सरयू के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रसाशन हर संभव मदद के लिए तत्पर है।
हालांकि बाढ़ से सम्भावित खतरे को देखते हुए प्रशासन की तरफ से शासन के निर्देश पर चौकसी बढ़ा दी गई है परन्तु इस समय नदी का जल स्तर स्थिर बना हुआ है । निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बाढ़ के संबंध में जानकारी भी लिया तथा आला अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिला अधिकारी डॉक्टर सदानंद गुप्ता सहित आलापुर उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज, क्षेत्राधिकारी राम बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी, पूर्ति निरीक्षक आलापुर डॉक्टर अमरदेव भास्कर, एवं खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज अनिल कुमार कुशवाहा सहित आलाधिकारी मौजूद रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


