बैतूलमध्य प्रदेश

नगर का एकमात्र खेल मैदान उपेक्षा का शिकार

नगर का एकमात्र खेल मैदान उपेक्षा का शिकार। कीचड़, गांजर घास, सांप बिच्छू से परेशान खिलाड़ी, बाउंड्री वाल और बैक रूम हुआ छतिग्रस्त।

 

इंडिया न्यूज़ दर्पण/अनिल दवन्डे बैतूल 

 

मुलताई। नगर में खिलाड़ियों के लिए एकमात्र एक्सीलेंस स्कूल का खेल मैदान उपलब्ध है , लेकिन इस खेल मैदान की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि खिलाड़ी इस पर कोई खेल नहीं खेल पा रहे हैं। इस मैदान पर बनी क्रिकेट की पिच बर्बाद हो गई है और फुटबॉल का मैदान भी खराब हो चुका है। हालत यह है कि मैदान के एक हिस्से में ओपन जीम तक जाने के लिए लोगों को कीचड़ में से जाना पड़ रहा है। खिलाड़ियों के लिए बनाए गए विश्राम गृह में ताले लगे हुए हैं और उनकी खिड़की दरवाजे तक टूट गए हैं। मैदान की हालत को लेकर कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मैदान के चारों और बाउंड्री वाल बनाई गई थी, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने एक ओर से बाउंड्री वाल को भी तोड़ दिया है। वहीं स्टेज के पीछे बने बैक रूम को दिवाले भी छतिग्रस्त हो चुकी है, इस रूम में लोग शौच करके गंदगी फैला रहे है। खिलाड़ियों ने बताया कि मैदान पर खिलाड़ियों के लिए अन्य कोई व्यवस्था भी नहीं है जिससे कि उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसी मैदान पर होते हैं विभिन्न आयोजन

नगर के एकमात्र खेल मैदान को आयोजन स्थल भी कहा जा सकता है। क्योंकि ईसी मैदान पर विभिन्न प्रकार के राजनैतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करवाया जाता है। जब भी आयोजन होते तो इस मैदान पर वाहन आते हैं एवं जिससे मैदान बार-बार खराब हो जाता है। खिलाड़ियों की मांग है की खेल मैदान को खेल मैदान रहने दिया जाए।

लाइट की नहीं है व्यवस्था, रात में नहीं हो सकती कोई खेल प्रतियोगिता

मैदान पर लाइट की व्यवस्था नहीं है इसलिए रात में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन यहां नहीं हो सकता। जबकि वॉलीबॉल सहित अन्य खेलों में रात्रि खेलों का अपना चाव है। खिलाड़ी चाहते है कि रात में भी प्रतियोगिताएं संपन्न हो, जिससे कि खिलाड़ियों का और अधिक आकर्षण खेलों की ओर बढ़े।

रात में मैदान की सीढ़ियों पर सजती है महफिल

रात के समय मैदान की सीढ़ियों पर जगह-जगह शराबी शराब पीते हैं एवं शराब पीने के बाद बोतले यहां फोड़ कर चले जाते हैं। सुबह मैदान पर खेलने वाले खिलाड़ी रोजना आकर इसको साफ करते हैं। इसको लेकर भी कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया गया है, लेकिन उचित कार्यवाही नहीं होने से आए दिन इस तरह की समस्या का सामना खिलाड़ियों को करना पड़ता है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button