उत्तर प्रदेश
Trending

मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन

  • संवाददाता – मुकेश राजभर गाज़ीपुर
  • मुहम्मदाबाद/ गाजीपुर। स्थानीय तहसील अंतर्गत मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्री अभिनव सिंहा ने अपने संबोधन में अटल जी के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन सरलता, सुचिता और राष्ट्रसेवा का आदर्श उदाहरण है।
  • कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, श्री सुनील सिंह, कृष्ण बिहारी राय तथा जिला महामंत्री श्री जयशंकर पांडे ने भी अटल जी के जीवन, उनके दूरदर्शी नेतृत्व और ऐतिहासिक निर्णयों पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
  • इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मोहम्मदाबाद अवधेश राय, भाजपा नेता पीयूष राय, जिला मंत्री रविंद्र राय, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश चंद्र राय, मनोज पांडे, सतीश राय, त्रिलोकी कुशवाहा, ओमप्रकाश गिरी, प्यारे मोहन यादव, विनोद यादव, कृष्ण कुमार राय, राजेश मिश्रा, सुरेश गिरी, आलोक शर्मा, सत्येन्द्र राम, रोशन कुशवाहा, वीरेंद्र राय के रामजी गिरी, प्रोफेसर सोमनाथ यादव, कंचन गिरि, पूजा शर्मा, अजीत राय, पूर्णेंदु राय, शिव शंकर पांडे, विनय राय, योगेश कुशवाहा, आयुष पांडे, विशाल राय, अनिल राय, विवेक कुशवाहा, भांवरकोल मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा सहित विधानसभा मोहम्मदाबाद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु सम्मिलित हुए।
  • सम्मेलन का संचालन भाजपा नेता शशांक शेखर राय ने कुशलतापूर्वक किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रमापति राम शास्त्री ने की। अंत में अटल जी के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button