उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

तहसील सभागार उतरौला में प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिन्दुस्तान की हुई बैठक

बलरामपुर। जनपद के उतरौला तहसील सभागार में प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिन्दुस्तान के बैनर तले आज दिनांक 21-5-2023 को एक आवश्यक बैठक की गई। बैठक का आयोजन प्रेस ट्रस्ट ऑफ हिन्दुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष बसन्त कुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष बलरामपुर विजय श्रीवास्तव तथा उतरौला तहसील अध्यक्ष हाजी निसार उस्मानी की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें प्रेस ट्रस्ट आफ हिंदुस्तान के विस्तार, संगठन की मजबूती, कार्यशैली तथा आने वाले समय में किस प्रकार से प्रेस ट्रस्ट आफ हिन्दुस्तान संगठन कार्य करेगा, इस पर विस्तृत रुप से चर्चा की गई। इस बात पर भी विशेष चर्चा की गई कि प्रेस ट्रस्ट आफ हिंदुस्तान संगठन को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में किस प्रकार से विकसित किया जाए।
इस पर चर्चा करते हुए तहसील अध्यक्ष हाजी निसार उस्मानी ने बताया कि सभी लोगों को एकजुट होकर एकता और भाईचारे की भावना को ध्यान में रखते हुए सभी पत्रकार निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा संगठन का प्रचार-प्रसार करें।
जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव ने भी संगठन के विस्तार के लिए विभिन्न बातों को लोगों के समक्ष रखा तथा इस बात पर प्रकाश डाला कि इस संगठन को आगे बढ़ाना है तथा इसकी मजबूती को बनाए रखना है। सभी लोगों को आपसी भेदभाव को छोड़कर एकजुट होकर संगठन के लिए काम करना होगा तथा किसी भी प्रकार से यदि किसी भी सदस्य को कोई समस्या आती है तो पूरा संगठन मिलकर उनका साथ देगा। संगठन के कई सदस्यों तथा पदाधिकारियों ने भी संगठन के विस्तार के लिए अपनी-अपनी बात रखी तथा संगठन के विस्तार को आगे ले जाने के लिए सभी ने एकजुट होकर निष्पक्ष रूप से कार्य करने संकल्प लिया। बैठक के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष बसन्त कुमार श्रीवास्तव ने बताया इस संगठन के सभी लोग स्वतंत्र रूप से कार्य करें। यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो शीर्ष नेतृत्व को उसकी जानकारी दें। उसके लिए पूरा संगठन सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। अन्त में सभी संगठन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों को 5 लाख का बीमा बॉन्ड भी वितरित किया गया।
इस मौके पर प्रेस ट्रस्ट आप हिंदुस्तान के प्रदेश अध्यक्ष बसन्त कुमार श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष हाजी निसार उस्मानी, संरक्षक कमल किशोर गुप्ता, संगठन के संचालक रूपक श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी हंसराज शर्मा, पंकज श्रीवास्तव, शाहिद हुसैन, कमर सिद्दीकी, अजय कुमार शर्मा, बसनत राम मौर्य, अनवारूल हक, आदेश तिवारी, विकास श्रीवास्तव, राम चन्द्र पाल, जान मोहम्मद, मोहम्मद सलमान, हीरालाल वर्मा, बी०पी० बौद्ध, रविन्द्र मिश्रा, ताजुद्दीन आदि प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कई पत्रकार मौजूद रहे।

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button