थाना कटरा पुलिस को मिली बडी कामयाबी,

नगर निकाय निर्वाचन- 2023 के दृष्टिगत विशेष अभियान के तहत अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़,
अवैध शस्त्र निर्माण करते हुए दो अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा मे शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री एस0 आनन्द के निर्देशन में नगर निकाय निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत अवैध शस्त्र निर्माण/अवैध शस्त्र तस्करी रोकथाम हेतु एवं अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री संजीव कुमार वाजपेयी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी तिलहर श्री प्रियांक जैन के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष कटरा श्री पवन कुमार पांडेय के नेतृत्व में थाना कटरा की पुलिस टीम को बडी कामयाबी मिली ।
दिनांक 29.04.23 की रात्रि समय करीब 23.55 बजे थाना कटरा की टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम कटैया शाहपुर नगर पटरी पर अक बन्द पडी मैंथा की फैक्ट्री की दीवार से लगे हुए बने एक कमरे मे अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 02 अभियुक् को गिरफ्तार किया गया.. इंडिया न्यूज़ दर्पण से रिपोर्ट अवनीश कश्यप
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



