निकाय चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

नवाबगंज, उन्नाव। निकाय चुनाव शान्तिपूर्वक हो इसके लिये प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को उपजिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ने पुलिस प्रशासन समेत कस्बे का भ्रमण किया। नगर के मतदाताओं से निष्पक्ष रूप से मतदान करने के साथ किसी प्रकार की अराजकता न फैलाने की अपील की। इस दौरान कोई दबाव बनाये या कोई प्रलोभन दे तो इसकी सूचना दे, जिससे की कार्यवाही की जा सके।
निकाय चुनाव को लेकर उपजिलाधिकारी हसनगंज देवेन्द्र प्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हसनगंज दीपक कुमार ने अजगैन कोतवाली पुलिस के साथ कस्बे का भ्रमण किया। प्रशासन ने जनता को सुरक्षा व्यवस्था का एहसास कराया। इस दौरान मतदाताओं से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। यदि किसी ने विवाद करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कस्बा भ्रमण के दौरान अजगैन कोतवाली प्रभारी वी के मिश्रा समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
उन्नाव से संवाददाता विशाल गोस्वामी
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



