दंतेवाड़ा नक्सल अटैक छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी खबर

दंतेवाड़ा नक्सल अटैक छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी खबर नक्सलियों ने जवानों से भरी गाडी को उड़ाया, 11 जवान शहीद … कई DRG जवान घायल …
रायपुर / दंतेवाड़ा :- जिला में एक बड़ा नक्सली हमला हो गया है जिसमे 11 जवानों के शहीद होने की खबर है। दंतेवाड़ा के अरनपुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला किया है और जवानों की गाड़ी को उड़ा दिया है। बताया जा रहा है कि जवान वाहन से जा रहे थे तभी ये हमला हुआ है। दंतेवाड़ा नक्सल अटैक जानकारी के मुताबिक जवान ऑपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। अरनपुर के पालनार क्षेत्र में ये ब्लास्ट की खबर है। मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किये जाने की खबर है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं।
दंतेवाड़ा नक्सल अटैक
सीएम भूपेश बघेल ने जवानों के शहीद होने पर संवेदना व्यक्त की है। नक्सलियों के खिलाफ जंग अंतिम दौर पर है। इसी वजह से वे ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा।
बताया जा रहा है कि एक नया कैंप खुला है और सड़क का काम अंतिम दौर पर है। इसी दौरान DRG के जवान इस इलाके से जा रहे थे। एक गाडी में सवार होकर 10 जवान जा रहे थे और इसके अलावा 1 ड्राईवर था। घायल जवानों को दंतेवाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें आगे रवाना किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में 2 साल बाद सबसे बड़ा नक्सली हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि जवान दंतेवाड़ा से वापिस लौट रहे थे और वापसी के समय पिकअप में सवार हो गए। यह इलाका काफी संवेदनशील है और यहां पर काफी IED बरामद हो चुके हैं। बीते 15 दिनों में 3 से 4 बार IED बरामद किया जा चुका है। नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए IED लगाया था जिसके बाद वापिस आते समय ये बड़ी घटना हुई है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



