उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

नगरपालिका परिषद और नगरपंचायत अध्यक्ष के लिए वैध मिले 77 नामांकन, जिला प्रशासन ने जारी की सूची

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध

बलरामपुर। जनपद में नगरीय निकाय समान्य निर्वाचन-2023 के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के अध्यक्ष, सभासद पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए कुल 77 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। जिले के 2 नगर पालिका और तीन नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए कुल 94 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था।
नगरपालिका परिषद बलरामपुर से अध्यक्ष पद हेतु 17 प्रत्याशी का नामांकन पत्र विधिमान्य पाया गया। बलरामपुर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए कुल 23 नामांकन पत्र जमा हुए थे, जबकि 25 वार्डों के लिए हुए नामांकन में सभी वार्डो में सभासद के लिए 138 नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। इसी तरह नगरपंचायत तुलसीपुर से अध्यक्ष पद हेतु आज 18 नामांकन पत्र विधिमान्य पाया गया। कुल 18 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जा चुका है। सभी वार्डों में सभासद के लिए कुल 83 नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए।
नगरपंचायत पचपेड़वा में अध्यक्ष पद हेतु आज 15 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। नव गठित नगर पंचायत गैसड़ी में अध्यक्ष पद हेतु 16 प्रत्याशी के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। कुल 17 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। सभी वार्डों में सभासद के लिए कुल 74 नामांकन पत्र विधिमान्य पाया गया।
जिले के उतरौला नगरपालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र विधिमान्य पाया गया। कुल 11 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया गया। सभी वार्डो में सभासद के कुल 104 नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए। इन सभी प्रत्याशियों की सूची जिला प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button