उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

पुलिस अधीक्षक ने रात्रि में किया थानों का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध

बलरामपुर। जनपद में आगामी त्योहारों और नगर निकाय चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने थाना गैडास बुजुर्ग, थाना रेहरा बाजार व थाना सादुल्लानगर का रात्रि में औचक निरीक्षण किया। तत्काल किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों की सतर्कता की जाँच की गई। पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा आगामी त्योहारों और नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार की देर रात अचानक थाना गैडास बुजुर्ग पहुँच गए। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा की जाँच की। उन्होंने थाने पर आने वाले फरियादियों की सुनवाई की समीक्षा की।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि आगामी त्योहारों और होने वाले नगर निकाय चुनाव में पूरी सतर्कता बरती जानी चाहिए। त्योहारों के मद्दे नजर संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगाया जाए। शरारती तत्वों पर निगरानी के साथ साथ उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने रेहरा बाजार थाना व सदुल्लानागर थाना का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत थाना परिसर की सुरक्षा एवं रात्रि में विभिन्न ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की सतर्कता की जाँच की गई। उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों की भी जाँच की एवं अभिलेखों को निरंतर अद्यतन करते रहने का निर्देश दिया गया।
तत्पश्चात केशव कुमार द्वारा रात्रि ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी गण के ड्यूटी प्वाइंट चेक किए गए। ड्यूटी के दौरान सतर्कता दृष्टि बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी देते हुए कहा कि कही से भी अगर गड़बड़ी या लापरवाही की शिकायत मिलती है, तो ऐसे पुलिस कर्मियों को किसी भी दशा में बक्सा नहीं जायेगा।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button