उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

नगरीय निकाय हेतु प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों की हुई तैनाती

बलरामपुर: आगामी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 के बढ़े हुये कार्यों को समय से पूरा कराने के उद्देश्य से प्रभारी अधिकारी तथा सहायक प्रभारी अधिकारी की नियुक्त जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी(न0नि0) डा0 महेन्द्र कुमार द्वारा की गयी है। उन्होंने कहा कि कार्मिक व्यवस्था हेतु मुख्य विकास अधिकारी, बलरामपुर, सहायक प्रभारी अधिकारी जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, यातायात व्यवस्था हेतु सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक के रूप में जिला पूर्ति अधिकारी, मतपत्र व्यवस्था जिला कृषि अधिकारी व सम्बन्धित स्टाफ, लेखन सामग्री व्यवस्था उप कृषि निदेशक, बलरामपुर, सहायक के रूप में जिला पंचायत राज अधिकारी, बलरामपुर, प्रेक्षक व्यवस्था जिला आबकारी अधिकारी व सम्बन्धित स्टाफ, कन्ट्रोल रूम व्यवस्था जिला प्रोबेशन अधिकारी व सहायक के रूप में परियोजना अधिकारी डूडा, सहायक सांख्यकीय अधिकारी, बचत कार्यालय, नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण का कार्य हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी, मतदाता सूची व्यवस्था सम्बन्धित क्षेत्र के उप जिलाधिकारी व सहायक के रूप में सहसीलदार, प्रशिक्षण व्यवस्था मुख्य विकास अधिकारी, सहायक के रूप में जिला विकास अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मीडिया प्रभारी जिला सूचना अधिकारी व सम्बन्धित स्टाफ, टेन्ट व्यवस्था/प्रकाश/ध्वनि व्यवस्था/स्ट्रांग रूम व्यस्था सम्बन्धित उप जिलाधिकारी बलरामपुर, उतरौला, तुलसीपुर सहायक के रूप में अधिशाषी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, बलरामपुर, सम्बन्धित अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत, निर्वाचन आय/व्यय व्यवस्था वरिष्ठ कोषाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, चिकित्सा किट व्यवस्था सीएमओ, सहायक अपर सीएमओ, रूट चार्ट व्यवस्था समस्त उपजिलाधिकारी व सहायक समस्त ईओ, वीडियोग्राफी/सी0सी0टी0वी0 कैमरा व्यवस्था परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0, बलरामपुर व सहायक श्रम प्रवर्तन अधिकारी, डाक मतपत्र व्यवस्था जिला कृषि रक्षा अधिकारी व सम्बन्धित स्टाफ, संचार/कम्यूनिकेशन प्लान व्यवस्था जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी व सम्बन्धित स्टाफ व जलपान व्यवस्था जिला पूर्ति अधिकारी व सम्बन्धित स्टाफ की नियुक्त की गयी है।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु समस्त क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी उत्तरदायी होंगे एवं समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत जनपद बलरामपुर अपनी-अपनी निकाय के निर्वाचन प्रभारी होंगे तथा नगरीय निकायों से सम्बन्धित प्रबन्धकीय व्यस्वस्था उप जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार सुनिश्चित करायेंगें।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button