अयोध्याआस्थाउत्तर प्रदेश
Trending

नव वर्ष 2023 के आगमन पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या

नव वर्ष पर भी अयोध्या में पिछले वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन पूजन किया है।
इस दौरान प्रशासनिक बंदिशें सख्त रही। दूर दराज से आने वाले यात्रियों को हाइवे के पास ही अपने वाहनों को खड़ा कर पैदल ही सरयू घाट और मठ मंदिरों तक पहुंच सके।
एसपी सुरक्षा मधुबन सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे से 11 बजे तक 2 लाख लोगों ने दर्शन कर लिया था। उसके बाद भी यह आंकड़ा बढ़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 बजे तक 6 लाख और शाम 9 बजे तक 10 लाख से अधिक लोगो के पहुंचने का अनुमान बताया जा रहा है।
नव वर्ष के पहले दिन सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का हुजूम अयोध्या के हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि और कनक भवन का दर्शन पूजन किया हैं। तो वही अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालु ने राम मंदिर निर्माण को भी देखना अपना सौभाग्य मान रहे हैं

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button