उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बने तरुण कुमार मिश्र।

रिपोर्ट – कृष्ण मुरारी

बलरामपुर: विद्युत विभाग और संविदा विद्युत कर्मचारी संघ के प्रति निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए तरुण कुमार मिश्रा (संविदा कर्मी उत्तर प्रदेश, उपकेन्द्र उतरौला ग्रामीण विद्युत खंड बलरामपुर ) को विद्युत संविदा कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश कि मध्यांचल डिस्कॉम के मध्यांचल अध्यक्ष के पद पर संगठन के महामंत्री आदेशानुसार नियुक्त किया गया | संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्यों ने आशा जताई कि नवनियुक्त मध्यांचल अध्यक्ष संगठन के प्रति दी गई नई जिम्मेदारियों को पूरे लगन से निभाएंगे एवं संगठन को हमेशा आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहेंगे | इस मौके पर मोहम्मद काशिफ (प्रदेश अध्यक्ष), दिनेश कुमार(प्रदेश उपाध्यक्ष), रियाजुद्दीन(प्रदेश उपाध्यक्ष), अनिल कुमार (प्रदेश कोषाध्यक्ष), रामभूल सैनी(प्रदेश महामंत्री) एवं अन्य लोग संगठन के उपस्थित रहे |

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button