उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

सम्राट अशोक महान की धूमधाम से मनाई गई 2327वीं जयन्ती

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध

बलरामपुर। जिले में सम्राट अशोक महान की धूमधाम से जयन्ती मनाई गई। दौरान अशोक महान सेवा समिति बलरामपुर ने एक शोभायात्रा भी निकाली। जो बुद्धा पार्क से शुरू होकर नगर के विभिन्न इलाकों से होते हुए बुद्धा पार्क पर आकर समाप्त हुई।
शोभा यात्रा नगर के पीपल तिराहा, वीर विनय चौक, डॉक्टर अम्बेडकर तिराहा, चौक बाजार, पहलवारा होते हुए बुद्धा पार्क पर आकर खत्म हुई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग महान सम्राट अशोक के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर और भगवान बुद्ध की झाँकी भी निकाली गई। शोभा यात्रा बुद्धा पार्क में आकर एक सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में पूर्व विधायक राम सागर अकेला, पूर्व मंत्री एस०पी० यादव के पुत्र राकेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि एक समय ऐसा भी था जब भारत सोने की चिड़िया कहलाता था। यदि सिद्धार्थ गौतम, सम्राट अशोक, छत्रपति शिवाजी, साहूजी महाराज व डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर न होते तो मानव समाज की स्थिति क्या होती, यह किसी से छुपा नहीं है। हमें चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान से सबक लेना चाहिए और उनके बताए हुए पद चिन्ह पर चलते हुए देश और समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।
इस दौरान पूर्व विधायक राम सागर अकेला, पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार यादव, भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष लंकेश लालजी लहरी, डॉ० विजय प्रताप मौर्य, कार्यक्रम संयोजक प्रभुनाथ मौर्य, रक्षा राम मौर्य, डॉ० आर०के० मौर्या, रामगोपाल मौर्य, दीपक मौर्य, कृष्ण कुमार मौर्य, सत्य प्रकाश, सैयद हसन मोहम्मद, अफजल, चरणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button