उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

सोहेलवा वन जीव क्षेत्र में तेंदुए का लगातार बढ़ता जा रहा आतंक

सोहेलवा वन जीव क्षेत्र में तेंदुए का लगातार बढ़ता जा रहा आतंक

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध

बलरामपुर। जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र के बनकटवा रेंज में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तेंदुए ने हमला करके एक और युवक को घायल कर दिया। पिछले 2 दिनों में तेंदुए के हमले में तीन लोग घायल हो चुके हैं। तेंदुए के हमलों को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि महाराजगंज तराई के ग्राम सुदर्शनजोत निवासी प्रवीण सिंह सुबह गाँव के उत्तर में बने अपने मुर्गी फार्म को देखने जा रहे थे, तभी गेहूँ के खेत में छुप कर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुँचे तब तक तेंदुआ मौके से भाग निकला। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि अभी परसों ही तेंदुए ने धर्मपुर गाँव में हमला कर एक युवक व एक बुजुर्ग को घायल कर दिया था। युवक को गंभीर अवस्था में बहराइच के लिए रेफर किया गया था। जहाँ उसका इलाज जारी है। तेंदुए के लगातार हो रहे हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि तेंदुए के लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन अभी तक गाँव में ना तो पिंजड़ा लगाया गया है और न हीं तेंदुए को पकड़ने की कोई दूसरी व्यवस्था की गई है।
डीएफओ डॉ० सेमरान एम ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। टीम लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि इस समय गेहूँ और गन्ने की फसल खड़ी होने के कारण तेंदुआ गाँव की तरफ रुख किए हुए हैं। जैसे ही यह फसल कट जाएगी तो जंगल की तरफ लौट जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि खेतों में कार्य करते समय सावधानी बरते।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button