उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग में मचा हड़कंप

तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग में मचा हड़कंप

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध

बलरामपुर। जिले के सोहेलवा वन्य क्षेत्र के बनकटवा रेंज में मंगलवार को नाले में एक तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए का शव मिलने की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि ललिया थाना क्षेत्र के बनकटवा रेंज के अहलाद नगर परसिया गाँव के पास स्थित गोदहना पहाड़ी नाले में मंगलवार को ग्रामीणों ने एक तेंदुए का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया। रेंजर इन्द्रभान सोनकर टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को निकाला।
डीएफओ डॉ० सेमरान एम ने बताया कि नर तेंदुए का शव मिला है। इसकी आयु करीब एक वर्ष के आसपास है। उन्होंने बताया कि मृत तेंदुए के शरीर पर कोई चोट या अन्य कोई निशान नजर नहीं आ रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। उन्होंने बीमारी से मौत की आशंका जताई है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button