डीएम ने किया नगर पालिका के कूड़ा डंपिंग स्थल का निरीक्षण, साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था का दिया निर्देश।

डीएम ने किया नगर पालिका के कूड़ा डंपिंग स्थल का निरीक्षण, साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था का दिया निर्देश।
रिपोर्ट – कृष्ण मुरारी
बलरामपुर: जनपद बलरामपुर डीएम डॉ महेंद्र कुमार द्वारा नगर पालिका बलरामपुर में साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने शहर के मध्य में कही भी कूड़ा डंपिंग स्थल नही दिखाई पड़ने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने शहर के किनारे कूड़ा डंपिंग स्थल का निरीक्षण किया,उन्होंने कहा की कूड़े का निस्तारण नियमानुसार किया जाए। उन्होंने प्रशासक एसडीएम सदर को निर्देश दिया की नगर पालिका में साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था हो, शहर में कही भी कूड़ा न दिखे, कार्य में लापरवाही बरतने वाले सफाईकर्मी, सफाई नायक के विरुद्ध निलंबन की कार्यवाही करे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


