धूमधाम से मनाया गया विधायक विपिन वानखेड़े का जन्मदिवस। पहुंचे 5000 से अधिक लोग

आगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े का जन्मदिन धूमधाम से विधानसभा क्षेत्र से कानड़ शहर में मनाया गया। विधायक के जन्मदिन के अवसर पर पाठ का आयोजन किया गया। प्रातः विधायक वानखेड़े ने सुप्रसिद्ध बाबा बैजनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तत्पश्चात कानड़ पहुंचे। वानखेड़े ने हनुमान जी की पूजा अर्चना की और संगीतमय सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ। विधायक को शुभकामनाएं प्रेषित करने वाले नेता, कार्यकर्ता व आमजन का तांता लगा रहा। शुभकामनाएं प्रेषित करने क्षेत्र के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। आयोजन में स्वरूचिभोज भी रखा गया था। जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल पाटीदार, वरिष्ठ नेता दुर्गाप्रसाद पालीवाल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव गुड्डू लाला, पीसीसी सदस्य भेरूसिंह परिहार, कानड़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नितिन पालीवाल, बडौद कांग्रेस अध्यक्ष प्रेमसिंह तंवर, बिजानगरी ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व कानड़ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र पालीवाल, नप उपाध्यक्ष राजेश डीलर, कांग्रेस नेता देवकरण गुर्जर, नेता शंकर सिंह गरबडा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पियुष पालीवाल, प्रतिनिधि नासीर अली, एनएसयूआई राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, सरपंच बहादुर दायमा, पप्पू बिजापरी, अवतार गुर्जर, राजेन्द्र सिंह राजपूत सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



