अयोध्याउत्तर प्रदेश

सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ के नेतृत्व में सिविल लाइन चौराहे पर अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाईयों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन।

सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ के नेतृत्व में सिविल लाइन चौराहे पर अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाईयों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन

← Back

Thank you for your response. ✨

संवाददाता एस आर यादव

अयोध्या

सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ के नेतृत्व में सिविल लाइन चौराहे पर अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाईयों ने किया जोरदार धरना प्रदर्शन।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी अयोध्या के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में सिविल लाइन चौराहे पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अखिलेश यादव की तत्काल रिहाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को घेराबंदी कर आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बना रहा। सपा नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई करना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। उन्होंने मांग की कि अखिलेश यादव को बिना शर्त तत्काल रिहा किया जाए।

जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अन्याय और दमन की राजनीति के खिलाफ लगातार संघर्ष करती रहेगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि सरकार ने अपनी कार्रवाई वापस नहीं ली तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व विधायक जयशंकर पांडे, अनूप सिंह, रामसागर वर्मा , जय सिंह यादव, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष रामकरन यादव, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव फौजी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ गोविंद विश्वकर्मा, एस सी एस टी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण पासी, बृजेश सिंह चौहान, संदीप यादव सनी, राम बख्श यादव , शोएब खान युवजन सभा के प्रदेश सचिव अश्विनी यादव छोटू, युवा नेता जितेंद्र यादव, मुलायम सिंह यादव, सियाराम यादव, जुनैद खान, अनस खान, रामबरन यादव, विजय यादव, जगराम यादव, आदि सैकड़ो लोगों की उपस्थिति रही।

Journlist Sitaram Yadav

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button