अखिलेश यादव व सांसद अवधेश प्रसाद का अपमान बर्दाश्त नहीं, सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन
अखिलेश यादव व सांसद अवधेश प्रसाद का अपमान बर्दाश्त नहीं, सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन

संवाददाता सीताराम यादव इंडिया न्यूज़ दर्शन
अखिलेश यादव व सांसद अवधेश प्रसाद का अपमान बर्दाश्त नहीं, सपाइयों ने किया जोरदार प्रदर्शन
अयोध्या।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव एवं फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के चित्रों पर अयोध्या-फैजाबाद में कुछ कथित साधुवेशधारियों तथा भारतीय जनता पार्टी समर्थित बताए जा रहे लोगों द्वारा जूते-चप्पलों से प्रहार किए जाने और पुतला दहन की घटना के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद के चित्र पर यह जूते नहीं पड़े हैं यह हर समाजवादी के चेहरे पर जूते मारे गए हैं आज इस प्रकरण को लेकर करोड़ों पिछड़ा और दलित आक्रोशित है जिसका बदला वोट की चोट देकर 27 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाकर छोड़ेगा -पारसनाथ यादव
यह अपमान करके भारतीय जनता पार्टी ने अपने जड़ों में मट्ठा डाला है- पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव
लोकतंत्र को बचाने के लिए हर समाजवादी कार्यकर्ता अपमान का बदला लेगा -अब्बास अली जैदी रुस्दी मियां
भारतीय जनता पार्टी दलित सांसद को पचा नहीं पा रही है आने वाले समय में जनपद की पांचो सीटों पर दलित समाज समाजवादी पार्टी को अखिलेश यादव जी को मजबूत कर कब्जा करने का काम करेगी -अजीत प्रसाद
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव,महासचिव बख्तियार खान, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा, अब्बास अली जैदी रुस्दी मियां, मिल्कीपुर प्रत्याशी अजीत प्रसाद,राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, प्रदेश सचिव बलराम मौर्या, वरिष्ठ नेता रामसागर वर्मा, धर्मवीर वर्मा,विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गण अधिवक्ता सभा रामकरन, यादव महिला सभा अध्यक्ष सरोज यादव, गोविंद विश्वकर्मा,सैनिक प्रकोष्ठ शिवकुमार यादव फौजी, मजदूर सभा कैलाश कोरी रिजवान वसूल, मोहम्मद अली, जिला उपाध्यक्षगण, ओरौनी प्रसाद पासवान,आकिब खान, ललित यादव, एजाज अहमद, जिला सचिव रोली यादव, नन्हकन यादव,रामजी पाल, जय सिंह यादव, विधानसभा अध्यक्ष छोटेलाल यादव, फूलचंद यादव,प्रमोद यादव, राकेश चौरसिया, महेश सोनकर, रंजीत विश्वकर्मा, अखिलेश चतुर्वेदी,एससी एसटी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विद्याभूषण पासी, जिला सचिव मोहम्मद असलम, पूजा वर्मा, जिला सचिव अंसार अहमद, जिला सचिव सीताराम यादव, राकेश चौरसिया फूलचंद यादव प्रमोद कुमार, महेश सोनकर, सियाराम यादव, विपिन यादव, अनमोल शर्मा आदि बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



