मुंबई में करंट लगने से युवक की मौत, पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी; हरसंभव मदद का दिया भरोसा
मुंबई में करंट लगने से युवक की मौत, पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी; हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मुंबई में करंट लगने से युवक की मौत, पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी; हरसंभव मदद का दिया भरोसा
(अयोध्या)
रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मत्था नेवादा गांव निवासी 22 वर्षीय सुजीत कुमार गौतम रोज़गार की तलाश में मुंबई गए थे। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां उठाने के लिए मेहनत कर रहे सुजीत की मुंबई में बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की जानकारी मिलने पर रुदौली के पूर्व विधायक अब्बास अली जैदी उर्फ रूश्दी मियां शनिवार को मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने पिता गोमती प्रसाद गौतम एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि यह बेहद दुखद एवं अपूरणीय क्षति है।
पूर्व विधायक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए भरोसा दिलाया कि परिवार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने मृतक की दोनों बहनों की शादी का पूरा जिम्मा उठाने का ऐलान करते हुए पिता गोमती प्रसाद गौतम से कहा जब भी बेटियों की शादी तय हो, मुझे बताइए, पूरी जिम्मेदारी मेरी रहेगी और हर संभव मदद की जाएगी।
पूर्व विधायक के इस मानवीय कदम से पीड़ित परिवार भावुक हो गया। वहीं गांव के लोगों ने भी उनके इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े होकर उन्होंने मानवता का परिचय दिया है।
इस अवसर पर मत्था नेवादा के पूर्व प्रधान प्रताप बहादुर सिंह, पत्रकार इलियास अहमद सिरताज अहमद दीपक सिंह सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। पूर्व विधायक के इस सहयोगात्मक कदम की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



