अयोध्याउत्तर प्रदेश

अर्हत इंटरनेशनल माॅण्टेसरी स्कूल, रूदौली में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव।

 

अर्हत इंटरनेशनल मोंटेसरी स्कूल, कृष्णा नगर घोषियाना रूदौली में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद लल्लू सिंह द्वारा रिबन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।

समारोह में नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने नृत्य, गीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा साइकिल सहित कई उत्कृष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रूदौली सीओ आशीष निगम, थाना प्रभारी पटरंगा शशिकांत यादव, बैंक के मैनेजर आदित्य पांडे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।विद्यालय की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि यह रूदौली नगर मे इंग्लिश मीडियम का विद्यालय है, जहां शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए वातानुकूलित कक्षाएं, एलईडी सुविधाएं तथा कंप्यूटर शिक्षा जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी आवश्यक है। इससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है।इस अवसर मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ राजेश सिंह, डाॅ अमिता सिंह, एलबी यादव, लेफ्टिनेंट जय प्रकाश, सीओ आशीष निगम, थानाध्यक्ष पटरंगा शशिकांत यादव, कोतवाली प्रभारी संजय मौर्य,चेयरमैन जब्बार अली सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Journlist Sitaram Yadav

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button