उत्तर प्रदेश
Trending

मऊ में हुवा हादसा

सादिक अहमद इण्डिया न्यूज़ दर्पण
घर से बाजार के लिए निकली मां-बेटी और भांजी को पीछे से चार पहिया वाहन ने रौंद दिया। सड़क दुर्घटना में मां बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं भांजी को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और छानबीन में जुट गई है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

आपको बता दें यह पूरा मामला थाना सराय लखंसी क्षेत्र अन्तर्गत बढुआ गोदाम स्थित एक पेट्रोल पंप के पास का है। जहां सोमवार की शाम लगभग 4 बजे तजोपुर गांव की रहने वाली गुड़िया देवी (35) अपनी बेटी गरिमा राजभर (12) और भांजी मंजू राजभर (15) के साथ बाजार जा रही थी। जैसे ही तीनो गांव से निकलकर हाइवे पर पहुंची तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित चार पहिया सफारी वाहन से रौंद दिया।

दुर्घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने गुड़िया देवी (मां) और गरिमा राजभर (बेटी) को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना में घायल मंजू राजभर को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस ने मां और बेटी दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि सफारी वाहन की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द घटना में शामिल चार पहिया वाहन चालक को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button