उत्तर प्रदेश

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) गुट के तहसील अध्य्क्ष बने दुष्यंत कुमार।

संवाददाता गौरव जादौन

अलीगढ़।आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की किसान पंचायत गांव डेटा कलां में संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से भारतीय किसान यूनियनके गभाना तहसील अध्यक्ष वीर कारण फौजी के स्थान पर दुष्यंत कुमार डेटा कलां को गभाना तहसील अध्यक्ष बनाया गया है।तथा ब्लॉक अध्यक्ष चंडौस पंकज शर्मा के स्थान पर राजेश शर्मा को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। वही वीर करण फौजी को जिला प्रचार मंत्री व पंकज शर्मा को तहसील प्रचार मंत्री गभाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।तथा चंडौस, पिसावा, जट्टारी , के नगर अध्यक्ष का पद रिक्त किया गया है। पंचायत में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विजय तलान ,पश्चिमी प्रदेश महासचिव श्री मनु बालियान ,प्रदेश सचिव गुलजार बापू, मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ श्री विमल तोमर ,जिला अध्यक्ष अलीगढ़ श्री सुंदर बालियांन, मंडल महासचिव वीरेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी अलीगढ़ मंडल मुस्तकीम पठान, ब्लॉक अध्यक्ष टप्पल संजय प्रधान ,देवेंद्र प्रधान, दुष्यंत कुमार तोमर , धर्मवीर सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबा नाहर सिंह, सिकंदर खान, रामदयाल योगी, शहबाज नौशाद, मुकेश, दानिश, आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button