भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए काँवरियो का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना।

सादुल्लानगर /बलरामपुर:-अयोध्या धाम के लिए काॅवरियों का जत्था विगत वर्षो की भांति इस बार भी सादुल्लानगर से नगर भ्रमण करते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ।
सादुल्लानगर के साथ रामपुरअरना,धुसवा,देवरिया,जिगना,कंचनवापुर,अलाउद्दीनपुर,किशुनपुर सागर,कम्मरपुर, जाफरपुर,मानीगढ़ा,अहिरौला, अचलपुर, सहजौरा आदि जगहों के काँवरिया श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से नगर भ्रमण करते हुए गाजे बाजे के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति कांवरिया संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता ने बताया कि श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति के द्वारा कांवरिया बंधुओं के लिए जगह-जगह खाने की व्यवस्था किया गया है , श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति के पदाधिकारी पग पग पर लगे हुए हैं। कांवरिया भक्तो की अगुवाई थाना सादुल्ला नगर प्रभारी निरीक्षक बृजानन्द सिंह, वरिष्ठ समाज सेवी रमेश चन्द्र तिवारी, राधेश्याम गुप्ता, समाज सेवी विष्णु गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता बहरैची प्रसाद गुप्ता आदि संभ्रांत लोगों ने स्वागत करते हुए कांवरियों को रवाना किया।
इंडिया न्यूज़ दर्पण के साथ क्राइम संवाददाता बलरामपुर से कृष्ण मुरारी की रिपोर्ट।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


