उत्तर प्रदेशबस्ती

तहसील हरैया पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गयी

मण्डलायुक्त बस्ती, पुलिस महानिरीक्षक बस्ती,जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा तहसील हरैया पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनसुनवाई की गयी-

आज दिनांक 17.06.2023 को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील हर्रैया में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें मण्डलायुक्त बस्ती, मण्डल बस्ती, पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती, जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गंभीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों समयबद्धता/गुणवत्ता के साथ निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए।

*ब्यूरो रिपोर्ट लाल जी वर्मा*
*इंडिया न्यूज़ दर्पण*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button