भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों ने 3 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी उतरौला को सौंपा।

उतरौला / बलरामपुर: संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर आज दिनांक 9 जून 2023 को भारतीय किसान क्रांति यूनियन जिला अध्यक्ष मोहम्मद खलील शाह के अध्यक्षता में 3 सूत्रीय मांग पत्र ज्ञापन उप जिला अधिकारी महोदय उतरौला को सौंपा गया। जिसमे जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से शासन और प्रशासन को अवगत कराते हुए बताया कि
(1)प्रधानमंत्री सम्मान निधि का जो ग्राम स्तर पर सुधार आयोजन चलाया जा रहा है वह विफल है अभियान में केवल कृषि विभाग की तरफ से एक कर्मचारी को बैठाकर किसानों का कागजात ले लिया जाता है बाकी सब राम भरोसे पर छोड़ दिया जाता है ना तो इस जगह पर सीएससी का कोई कर्मचारी रहता है और नाही कोई इंडिया पोस्ट बैंक का कर्मचारी रहता है जिससे एनपीआईसी व केवाईसी किसानों का नही हो पा रहा है इसलिए यह अभियान पूरी तरह से विफल हो चुकी है।
(2) इस भीषण गर्मी में विद्युत कटौती चरम सीमा पर है विद्युत कटौती को समाप्त कराया जाए और साथ ही ग्रामसभा तेंदूई जिगना के अंतर्गत जो पावर हाउस स्थित है उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है।
(3) छुट्टा जानवरो से किसान परेशान हैं सरकार के आदेशों का पालन करके छुट्टा जानवरों को गौशाला में भिजवा कर आदेशों का पालन कराया जाए।
इस अवसर पर भारतीय किसान क्रांति यूनियन के पदाधिकारियों सहित सदस्य गण मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट – कृष्ण मुरारी*
*इंडिया न्यूज़ दर्पण से क्राइम संवाददाता बलरामपुर*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


