उत्तर प्रदेश

गोण्डा बेकाबू डंपर की टक्कर से महिला की हुई दर्दनाक मौत

गोण्डा बेकाबू डंपर की टक्कर से महिला की हुई दर्दनाक मौत

संवाददाता अय्यूब आलम

गोण्डा उमरी बेगमगंज में बेलसर मार्ग पर स्थित अट्ठआइसा बाजार में बेकाबू डंपर ट्रक ने एक बाइक को रौंद दिया जिससे बाइक पर पीछे बैठी हुई 26 वर्षीय गर्भवती महिला ज्योति पत्नी चिमनलाल की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही बाइक चला रहा है युवक पंकु पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी पांडे दुर्जनपुर बेलसर बुरी तरह से घायल हो गया जिसके बाद उसे एंबुलेंस के द्वारा जिला चिकित्सालय गोंडा भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है उधर घटना की सूचना मिलते ही महिला के परिवार में कोहराम मच गया हादसा लगभग सोमवार लगभग 12:00 बजे का है जब बेलसर की तरफ से आ रहा गिट्टी लदा डंपर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बाइक सवार को रौंद दिया जिसके बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया बताया जाता है कि मृतक ज्योति अपने देवर पंकू के साथ अपने मायके कोमसाबाद परास जा रही थी तभी रास्ते में या हादसा हो गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी संजीव कुमार ने पहुंचकर डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button