उत्तर प्रदेश

मारपीट व आगजनी करने वाला आरोपी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार-

मारपीट व आगजनी करने वाला आरोपी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे।

उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मारपीट व आगजनी करने के आरोपी अभियुक्त अमर बहादुर पुत्र गिरधारी नि0 लोनियन पुरवा मौजा उमरी थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को उ0नि0 संजय अग्निहोत्री मय टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।

उक्त अभियुक्त ने अपने परिजनों के साथ मिलकर दिनांक 07.05.2023 की रात में वादी प्रहलाद पुत्र जगदीन नि0 लोनियन पुरवा मौजा उमरीबेगमगंज थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोंडा व उसके परिजनों को गाली-गुप्ता देते हुए लाठी डण्डों से मारा-पीटा था तथा घर में आग लगा दी थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गई।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button