उत्तर प्रदेश
Trending

ग्राम पंचायत दहगुवां में बाबा साहेब की 132 वीं. जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

जालौन ब्यूरो राहुल कुमार

जालौन/उरई आज 14 अप्रैल 2023 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 132 वी. ग्राम पंचायत दहगुवां में मनाई गई। ग्राम प्रधान संजय सिंह गुर्जर ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ग्राम प्रधान ने कहा कि संविधान निर्माता प्रसिद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर साल 14 अप्रैल के दिन मनाई जाती है। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया व सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन मूल्यों एवं सिद्धांतों का न शिर्फ अध्ययन करें बल्कि उनके जीवन आदर्शो का अनुसरण करके समतामूलक समाज के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने कहा कि संविधान, समानता, समान अवसर, निष्पक्षता का सिद्धांत हैं।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button