उत्तर प्रदेश
Trending

शाहजहांपुर डीएम ने सदर कोतवाल को तत्काल हटाने के दिए निर्देश

धारा 144 के दौरान डीएम कार्यालय में घुसकर नारेबाजी करने का मामला।

👉चुनाव आयोग को धारा 144 के दौरान लापरवाही बरतने पर भेजी थी रिपोर्ट।

आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के साथ ही जिले में धारा 144 लागू है।इसी के चलते बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर डीएम उमेश प्रताप सिंह के कार्यालय में ज्ञापन देने गए सेंट्रल बार एसोसिएशन शाहजहांपुर के दर्जनों अधिवक्ताओं ने कार्यालय के अंदर घुसकर जमकर नारेबाजी की थी।इस पर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने धारा 144 का उल्लंघन के मामले में कोतवाली सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय के ख़िलाफ़ चुनाव आयोग को उनकी लापरवाही के चलते रिपोर्ट भेजी थी।जिसके चलते चुनाव आयोग की अनुमति के बाद डीएम उमेश प्रताप सिंह ने एसएसपी एस आनंद को प्रभारी निरीक्षक अमित पांडेय को हटाने के साथ कार्यवाही के आदेश दिए हैं।
जिला शाहजहांपुर से पत्रकार अमन शर्मा

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button