आन्दोलन के आठवें दिन वकीलों ने चक्का जाम कर विरोध जताया

उतरौला/बलरामपुर। जनपद के तहसील उतरौला में वकीलों पर दर्ज मुकदमें एवं लेखपाल व अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद गहराता जा रहा है। अपनी माँगों को लेकर वकीलों ने मंगलवार को तहसील गेट के सामने सड़क पर चक्का जाम कर विरोध जताया। वकीलों के न्यायालय कार्य का बहिष्कार के चलते फरियादियों को वापस लौटना पड़ रहा है।
वकीलों का क्रमिक अनशन आठवें दिन भी जारी है। लेखपाल व वकील के विवाद की जानकारी उच्च अधिकारियों को होने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई भी पहल नहीं किए जाने से वकीलों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
मंगलवार को अधिवक्ता संघ अध्यक्ष वीरेन्द्र सिन्हा के अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में नारेबाजी कर चक्का जाम कर विरोध जताया और भ्रष्ट प्रशासन के विरुद्ध आर–पार की लड़ाई का ऐलान किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुस्तफा हुसैन ने कहा कि उच्चअधिकारियों को मामले की जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
महेन्द्र पान्डेय ने कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के कारण विवाद की स्थिति बनी हुई है। दर्ज फर्जी मुकदमें को समाप्त किया जाय। पूर्व अध्यक्ष लकी खाँ ने कहा कि प्रशासन गरीबों की आवाज को उठाने वाले अधिवक्ताओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अधिवक्ता न्याय के लिए सड़क पर भी उतरने के लिये तैयार है। क्रमिक अनशन के 8वें दिन अधिवक्ता रघुवंश सिंह, राज कुमार सैनी, कैलाश चन्द, मोहम्मद शफीउल्ला, अकील हसन, राम लगन, दीप चन्द, आलोक कुमार गुप्ता, शहजाद हुसैन, धर्मराज यादव क्रमिक अनशन पर बैठे।
रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


