मध्य प्रदेशमुरैनासतना

संतथाम विद्यालय 12वीं सीबीएसई परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

संतथाम विद्यालय 12वीं सीबीएसई परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत

 इशिता,आरुषि,अनुलय एवं 10th बोर्ड में प्रिंस, भार्गवी, प्रांशु, नमन ने बाजी मारी।  

मैहर, सीबीएसई से मान्यता प्राप्त संतथाम हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम लगातार पांचवें वर्ष 100% रहा । सीबीएसई द्वारा घोषित परिणामों में इशिता वर्धन पांडे ने 93.8 परसेंट अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया।आरुषि खरे 93.2 परसेंट द्वितीय, अनुलय खरे 92.6 परसेंट तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही आन्या गुप्ता 86.8 परसेंट, रवि किशन 86.2 परसेंट, आर्या अग्रवाल 85.2 परसेंट, भूमि मिश्रा 85, 2 परसेंट,अनवेषा गर्ग 85 परसेंट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणामों में भार्गवी भट्टाचार्य एवं प्रिंस साकेत दोनों ने 500 में 466 अंक 93.2 परसेंट प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे। प्रिंस साहू 465 अंक 93 परसेंट प्राप्त कर सेकंड एवं नमन जग्यासी 89 परसेंट प्राप्त कर थर्ड स्थान प्राप्त किया। मन्नत कुमार ने 87.4 एवं आर्यन कुशवाहा ने 85.8 परसेंट, रूपा सिंह लोधी 85 परसेंट प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य बीजू फादर, सिस्टर जेंसी, समस्त स्टाफ ने छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button