उत्तर प्रदेश

पुलिस ने गायब हुए 255 मोबाइल फोन किया बरामद

बलरामपुर। जनपद की सर्विलांस टीम तथा स्वॉट टीम ने संयुक्त अभियान चला कर अलग-अलग स्थानों से गायब हुई 255 मोबाइलों को बरामद किया है। बरामद मोबाइल फोन की कीमत करीब 55 लाख रुपए आंकी गई है। बरामद मोबाइल फोन में कई फोन गुजरात एवं दिल्ली के भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रविवार को जानकारी दी है कि सर्विलांस टीम के जवानों ने कड़ी मेहनत के बल पर जिले के अलग-अलग स्थानों से देश के विभिन्न प्रदेशों व जनपदों के व्यक्तियों के मोबाइल को यूपी के विभिन्न जिलों तथा अन्य प्रदेशों के जनपदों से बरामद कर उनके ओनर तक पहुँचा कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने पुलिस टीम को इस कार्य के लिए 25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि बरामद किए गए मोबाइलों मे कई की कीमत 50 से ₹- 55 लाख रुपए आंकी गई है। बरामद किए गए मोबाइल में कई मोबाइल एक लाख तक कीमत के हैं, जबकि दर्जनों मोबाइल 25 से ₹- 50 हजार मूल्य के बताए जा रहे हैं। मोबाइल पाने वाले लोगों ने सर्विलांस टीम तथा पुलिस अधीक्षक के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है।
बरामद करने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम श्याम लाल यादव, उपनिरीक्षक सैयद खादिम सज्जाद, हेड कॉन्स्टेबल रामू सरोज, कॉन्स्टेबल सुशील सिंह व सर्विलांस सेल के प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल देवेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल श्याम नारायण, कॉन्स्टेबल अखिलेश कुमार, कॉन्स्टेबल अंकित वर्मा, कॉन्स्टेबल शिवसागर तथा कॉन्स्टेबल श्याम जी शुक्ला शामिल थे। बरामद मोबाइल फोन ज्यादातर 2022 के है, जबकि कई फोन 2019 एवं 2020 के भी शामिल है।

*रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध*
*ब्यूरो चीफ बलरामपुर*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button