चुनाव:नो कर्फ्यू,नो दंगा,यूपी में अब सब चंगा,परिवारवाद पर बरसे सीएम योगी

यूपी निकाय चुनाव:नो कर्फ्यू,नो दंगा,यूपी में अब सब चंगा,परिवारवाद पर बरसे सीएम योगी
बदायूं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बदायूं में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने कहा कि 2017 से पहले दंगे होते थे।महीनों कर्फ्यू लगा रहता था। अब प्रदेश में दंगा और कर्फ्यू नहीं है। लोग भी अब कहते हैं कि क्यों हो दंगा, आज यूपी में है सब चंगा।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले लोग भयभीत होकर प्रदेश की सड़कों पर निकलते थे।बेटियां और बहनें सिर झुकाकर और अपराधी सीना तानकर चलते थे,लेकिन 2017 के बाद व्यापारी और समाज के संभ्रांत नागरिक, बेटियां और बहनें सड़कों पर सिर उठाकर चलती हैं। सीएम ने कहा कि माफिया का यहां जीना हराम हो गया है।
सीएम योगी ने कहा कि पहले जहां गोकशी के समाचार मिलते थे वहीं आज गोआश्रय स्थल खोले जा रहे हैं।प्रदेश की पहचान आज दंगों से नहीं, दीपोत्सव और रंगोत्सव से होती है। सीएम ने कहा कि पहले परिवारवादी लोग युवाओं के हाथों में तमंचे पकड़वाते थे।आज युवाओं को टैबलेट दिए जा रहे हैं। युवाओं का टैलेंट पहचान कर उनके माध्यम से विकास को घर-घर पहुंचाने का काम भाजपा कर रही है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास हो रहा है। विश्व में सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा। सीएम ने कहा कि जिस ब्रिटेन ने भारत पर सैकड़ों साल राज किया, आज उसे पछाड़कर भारत विश्व की पांचवी शक्ति के रूप में स्थापित हुआ है। आज जी-20 देशों की अध्यक्षता भारत कर रहा है। विकास के काम भारत की पहचान बन गए हैं। सीएम ने कहा कि यहां गरीबों के कल्याण के लिए तमाम योजनाओं चलाई जा रही हैं। सरकार ने सशक्तीकरण के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



