अलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

अलीगढ़ में भाजपा विधायक ने वितरित किए गरीबों को कंबल।

अलीगढ़। संवाददाता गौरव जादौन 

कस्बा चंडौस में शनिवार को भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने गरीब व असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरीत किए एवं भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा विधायक ठाकुर जयवीर सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रही है उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने वाले यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का विजन समावेशी विकास है आज उनके नेतृत्व की वजह से ही उत्तर प्रदेश मैं विकास की गंगा बह रही है। योगी जी के प्रयासों से ही देश व विदेश के शीर्ष औद्योगिक समूह उत्तर प्रदेश में अपनी इकाइयां स्थापित कर रहे हैं आज उत्तर प्रदेश में अपराध मुक्त ,भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button