पत्रकारिता केवल खबर दिखाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को उजागर कर समाधान की दिशा में आवाज़ उठाने का सशक्त दायित्व है।

सच्ची पत्रकारिता जनता की पीड़ा को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर बदलाव की राह प्रशस्त करती है।”
समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए मैं पत्रकार सीताराम यादव इंडिया न्यूज़ दर्शन लगातार जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ-साथ सामाजिक सेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा हूं जरूरतमंद लोगों की सहायता, सामाजिक जागरूकता और आम जनता की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में योगदान सराहनीय माना जा रहा है।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पत्रकारिता के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रियता समाज के लिए प्रेरणादायक है। निष्पक्ष और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से आम लोगों की आवाज को मजबूती से उठाता हूं और उठाता रहूंगा।
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि ऐसे वरिष्ठ पत्रकार समाज और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में मदद मिलती है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



