लडकी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में सहयोग करने के वांछित अभियुक्त-अगनू को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने में सहयोग किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की की माता द्वारा थाना उमरीबेगमगंज में अभियोग पंजीकृत कराया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. अगनू पुत्र बृजभूषण निवासी ग्राम ऐली परसोली थाना उमरी बेगमगंज जनपद गोंडा।
गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 राजेश कुमार मय टीम।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


