मध्य प्रदेशसतना
Trending

धूम धाम से निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

(मैहर से संभागीय ब्यूरो बद्री पाठक की खास खबर)
मैहर श्री राम जानकी मंदिर बड़ा अखाड़ा से निकली परशुराम जी की शोभायात्रा

धार्मिक उत्सव परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया के अवसर पर मैहर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर बड़ा अखाड़ा परिसर से विधि विधान पूजन अर्चन के साथ भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई l इस दौरान ढोल नगाड़े और गाजे-बाजे के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। इस शोभा यात्रा में विभिन्न स्थानों से पधारे संत महात्मा शोभायमान रहे l नगर के विभिन्न स्थानों से भ्रमण करती इस शोभायात्रा में श्रीकांत चतुर्वेदी , रामनिवास उरमलिया, कैलाश गौतम ,सतीश मिश्रा, विकास तिवारी ,प्रिंस शर्मा, विष्णुधर उरमलिया, कुलदीप पाठक, अमर नाथ पांडे, सुबोध मिश्रा, अंबुज द्विवेदी, भारत शुक्ला, इंद्र कुमार त्रिपाठी, विकास गौतम, छोटू शर्मा, जितेंद्र पांडे, सुरेश तिवारी, रामनरेश पयासी, देवेंद्र पांडे, वंशगोपाल परौहा, आदित्य नारायण शुक्ला, विनय पांडे, राजा पांडे ,कैलाश तिवारी, संदीप नायक, ओंकार तिवारी, अनुज पांडे , राकेश त्रिपाठी, गोले तिवारी, सूर्यकांत द्विवेदी, पारस तिवारी, जीतू शुक्ला, गोले तिवारी सहित साहित्य,सामाजिक सेवा,राजनीति व्यापार व्यवसाय, शैक्षणिक जगत एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी नामी-गिरामी हस्तियां एवं क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से पधारे विप्र बंधु भारी संख्या में उपस्थित रहे l
यहां यह बता दें परशुराम जी त्रेता युग (रामायण काल) में एक भट्ट ब्राह्मण ऋषि के यहाँ जन्मे थे। जो विष्णु के छठा अवतार हैं। पौरोणिक वृत्तान्तों के अनुसार उनका जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत में हुआ था। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार हैं। महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम जी का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम जी हो गया। भगवान परशुराम जी की जयंती प्रतिवर्ष वैशाख शुक्ल तृतीया को संपूर्ण स्थानों में मनाई जाती है l

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button