नौसेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

तीन दिन बाद शव पहुँचा गांव
परिजनों ने प्रयागराज में किया अंतिम संस्कार
होनहार बेटे की मौत से सदमे में परिवार
अमेठी । संग्रामपुर विकास खण्ड के जोगा अम्मरपुर निवासी नौसेना में तैनात जवान की तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शनिवार दोपहर जवान का शव नौसेना के अधिकारियों के साथ गांव पहुँचा जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज लेकर चले गए। सेना के जवान की मौत पर परिजन और सेना अधिकारियों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
नौसेना मे पिछले पांच वर्ष से जवान पद पर तैनात सौरभ मिश्रा पुत्र कृष्ण कुमार मिश्रा उम्र 23 वर्ष की 19 अप्रैल को विशाखापत्तनम मे डियूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जवान का शव शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पैतृक गांव जोगा अम्मरपुर थाना संग्रामपुर पहुंचा। शव के साथ पत्नी मोनिका, पिता कृष्ण कुमार मिश्रा और नौसेना के दर्जनों जवान थे। शव वाहन की आवाज सुनते ही गांव मे कोहराम मच गया। जोर-जोर से रोने की आवाज आने लगी और लोगो की भीड़ बढ़ती गई। शव बाक्स पर लगे तिरंगे को राष्ट्रीय सम्मान के साथ जवान के पिता कृष्ण कुमार मिश्रा को दिया गया। वही जवानो ने पुष्प आर्पित कर मृतक जवान सौरभ मिश्रा को सलामी दी । मृतक जवान की शादी 17 फरवरी 2023 को बहरिया चंद्रिकन थाना अन्तू प्रतापगढ़ से हुई थी। मामले में नौसेना के अधिकारी और परिजन कोई कुछ बोलने को तैयार नही है । अपने होनहार बेटे की मौत पर पिता कृष्ण कुमार ने केवल एक शब्द बोला मौत हो गई। वही वहाँ पर रो रही महिलाओं ने जोर-जोर से रोते हुए कहा कि मार डाला है। वही शव का अंतिम संस्कार के लिए सेना के जवान पिता और ग्रामीण प्रयागराज संगम के लिए चले गये। अभी तक मौत के कारणों की सही जानकारी नही मिल पा रही है। शव के आने पर अमेठी जिले का कोई भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नही गया है । विवेक सिंह डिस्टिक इंचार्ज अमेठी
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


