उत्तर प्रदेशबलरामपुरलखनऊ
Trending

माफिया रिजवान जहीर की लखनऊ में बने बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर

बलरामपुर। ललितपुर जेल में बन्द माफिया व पूर्व सांसद रिजवान जहीर की लखनऊ स्थित दो बिल्डिंग के ध्वस्तीकरण की तैयारी की गई है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लखनऊ के पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी व लखनऊ विकास प्राधिकरण को इसके लिए पत्र लिखा है।
चार जनवरी 2022 को बलरामपुर में पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत छह को गिरफ्तार किया था। तभी से वह ललितपुर जेल में बन्द है। उसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट सहित कई अन्य मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। रिजवान जहीर की करोड़ों की सम्पत्ति जब्त की जा चुकी है।
इसी बीच जानकारी जुटाई गई तो पाया गया कि लखनऊ के विकास नगर में रिजवान जहीर की तीन मंजिला कोठी है। इसका नक्शा नहीं पास कराया गया है। विकास नगर में ही रिजवान जहीर के टूलिप टावर में भी खामी पाई गई है। इसका भी नक्शा नहीं पास कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को बताया कि माफिया रिजवान जहीर की अन्य सम्पत्तियों को पहले ही कुर्क कर लिया गया है। लखनऊ के विकास नगर में तीन मंजिला भवन व टूलिप टावर के ध्वस्तीकरण के लिए लखनऊ प्रशासन के अधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button