LIVE TVअन्तर्राष्ट्रीयअयोध्याआस्थाउत्तर प्रदेशज्योतिषटेक्नोलॉजीदेशधर्म – कर्मसम्पादकीय
Trending

खत्म हुआ साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए अब कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Surya Grahan 2023: खत्म हुआ साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए अब कब लगेगा चंद्र ग्रहण, सूतक समय और डेट,,,।

तहसील रिपोर्टर. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश

यू पी
खत्म हुआ साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए अब कब लगेगा चंद्र ग्रहण, साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को सुबह 07 बजकर 05 मिनट से लगा रहा। यह ग्रहण दोपहर 12 बज कर 29 मिनट पर समाप्त हो गया। अब साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कब लगेगा। बता दें कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण अगले महीने 5 मई दिन शनिवार को लगेगा।चंद्र ग्रहण सूतक समय 5 मई को रात 8:00 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर और उसी रात 1:00 बजे तक रहेगा। ऐसे में सूतक काल माने नहीं होगा।

सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण कब लगेगा।

सूर्य ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण अगले महीने 5 मई को लग रहा है

सूर्य ग्रहण कब कब है,,,,,,,

इस साल 2023 में सूर्य ग्रहण आज यानी 20 अप्रैल 2023 को हुआ, और इसके अलावा अगला सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को है।साल 2030 में कितने ग्रहण है ?

इस साल 2023 में ग्रहण चार पड़ रहे हैं, जिसमें दो चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण हैं।

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण और वैशाख अमावस्या,,,,,,,

आज 20 अप्रैल 2023 को सूर्य ग्रहण के साथ वैशाख अमावस्या भी है। ऐसे में आज का दिन बेहद शुभ है। यह पहली बार है जब सूर्य ग्रहण और वैशाखअमावस्या दोनों एक साथ है।

Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण का असर कन्या राशि पर,,,,

सूर्य ग्रहण 2023 कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद बुरा रहने वाला है। कन्या राशि के जातकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण का असर कहां-कहां पर रहा,,,,,,,

सूर्य ग्रहण 2023 का असर ऑस्ट्रेलिया पूर्वी और दक्षिण एशिया, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और अंटार्कटिका महासागर पर सबसे ज्यादा रहा।

Surya Grahan 2023: अगला सूर्य ग्रहण कब लगेगा,,,,,,,

आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। यह सूर्य ग्रहण एक हाइब्रिड ग्रहण है, जिसे कंकणा कृति, संकरित या मिश्रित ग्रहण कहा जाता है। इसके बाद इस तरह का सूर्य ग्रहण दोबारा साल 2031 में लगेगा।Surya Grahan 2023: सूर्य ग्रहण क्यों लगता है,,,,,,,

सूर्य और पृथ्वी के बीच जब चंद्रमा आ जाता है। तब सूर्य ग्रहण लगता है, क्योंकि चंद्रमा के बीच में आने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता है। जिसे सूर्य ग्रहण कहते हैं इस साल सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल दिन गुरुवार को लग गया है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button