समाजवादी पार्टी द्वारा जगत जयसवाल को नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु अपना उम्मीदवार बनाया गया,

ब्यूरो संत कबीर नगर-
संत कबीर नगर अप्रैल 2023 स्थानीय निकाय निर्वाचन में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम साहब द्वारा जनपद की एक नगरपालिका तथा सात नगर पंचायत के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दिया गया है,
जारी सूची में नगर पालिका खलीलाबाद के पूर्व अध्यक्ष जगत जयसवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, नगर पंचायत अध्यक्ष मगहर श्रीमती जन्नतून निशा, नगर पंचायत अध्यक्ष मेंहदाल से रितिका पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष बाघनगर ऊफ॔ बखिरा से मोहम्मद इसहाक अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष बेलहरकला से श्रीमती प्रतिमा निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष धरमसिंहवा से श्री मोहम्मद अली तथा नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर बाजार धनघटा से श्रीमती मनीषा ,व नगर पंचायत अध्यक्ष हरिहरपुर के लिए रामकेश का अपने पार्टी के तरफ से उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतारा है, साथ ही साथ सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम साहब ने अपने पार्टी के सभी कार्य कर्ताओं से इस अनुरोध के साथ किआप सभी लोग कन्धे से कन्धा मिलाकर सभी प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाते हुए समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनाये,
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


