उत्तर प्रदेश

नवागत शहर अध्यक्ष का अरशद पवार व मो इमरान ने किया स्वागत

सुल्तानपुर– जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरशद पवार व मो इमरान खान ने नवागत शहर अध्यक्ष का जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की मौजूदगी में फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत। बताते चलें कि पूर्व में शहर अध्यक्ष नौशाद हुसैन खान बाबा की एक सड़क हादसे में हादसे में मृत्यु हो गई थी जिसके बाद से युवक शहर अध्यक्ष पद की सीट रिक्त चल रही थी। 2 दिन पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी से नवागत शहर अध्यक्ष की रिक्त सीट पर शकील अंसारी का मनोनीत किया गया। जिसके बाद से ही समर्थकों वा शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत कर रहे हैं। तो वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरशद पवार एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मो इमरान खान ने भी फूल माला पहनाकर स्वागत किया। नवागत शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वाहन करूंगा। मेरा 15 साल का राजनीतिक कैरियर रहा है जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर रहकर लोगों की सेवा की है ईमानदारी व निष्ठा को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर सत प्रतिशत खरा उतरूंगा। इस मौके पर प्रवक्ता नफीस फारुकी ममनून आलम शीतला प्रसाद साहू सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राहुल शर्मा इंडिया न्यूज़ दर्पण सुल्तानपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button