उत्तर प्रदेशबस्ती

प्राणों का प्राण है यज्ञ इसे अपनाकर रोग-शोकमुक्त हो सकते हैं-नवल किशोर

महर्षि दयानन्द की 200वीं जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में आर्य समाज वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा यह जानकारी देते हुए प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि आमजनमानस को यज्ञ, योग व आयुर्वेद के साथ अपनी वैदिक संस्कृति से जोड़ना इन कार्यक्रमों का मुख्य लक्ष्य है। इसी कड़ी में सुर्तीहट्टा मुहल्ले में यज्ञ व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित पूर्व जिला स्काउट मास्टर नवल किशोर चौधरी ने बताया कि यज्ञ प्राणों का प्राण है इसमें प्रयुक्त औषधीय तत्व श्वांस के माध्यम से सुख देते हैं। इसे अपनाकर हम रोग-शोकमुक्त हो सकते हैं। इससे पूर्व यज्ञ कराते हुए गरुण ध्वज पाण्डेय ने लोगों को सचेत किया कि कोरोना फिर से बढ़ रहा है इसलिए सबको गिलोय, अश्वगंधा, शतावर, लौंग, चिरायता, भीमसेनी कपूर से घर में हवन कर घर का वातावरण विष्णुमुक्त करना चाहिए। मास्क व सेनेटाइजर से अपने को सुरक्षित रखना चाहिए। इस अवसर पर बेटी अंशिका मद्धेशिया ने वेदपाठ किया। पुरोहित राधेश्याम आर्य ने लोगों को संगठन सूक्त का पाठ कराया। नितीश कुमार, राधा देवी और शिवश्याम ने कार्यक्रम का संयोजन व प्रसाद की व्यवस्था की। इस कार्यक्रम में कार्तिक, वैष्णवी, महिमा, श्लोक, आकांक्षा, तेजस, पुनीत राज, युवराज कौशिक, गणेश आर्य, अरविंद साहू, सलोनी, यश मद्धेशिया, आदित्य साहू, वंश, परी, परी साहू, मनोज कुमार गुप्ता, विश्वनाथ आर्य, अनन्या, वैष्णवी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button