उत्तर प्रदेशजालौन

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं. जयंती कलेक्ट्रेट सभाकक्ष उरई में मनाई

जालौन/उरई आज 14 अप्रैल 2023 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 132 वी. कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मनाई गई।जिलाधिकारी जालौन चाँदनी सिंह व अन्य अधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि संविधान निर्माता प्रसिद्ध डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती हर साल 14 अप्रैल के दिन मनाई जाती है। भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने संविधान के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने कमजोर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों के लिए पूरा जीवन संघर्ष किया व सामाजिक नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कर्मियों से आह्वान किया कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के जीवन मूल्यों एवं सिद्धांतों का न शिर्फ अध्ययन करें बल्कि उनके जीवन आदर्शो का अनुसरण करके समतामूलक समाज के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें। उन्होंने कहा कि संविधान, समानता, समान अवसर, निष्पक्षता का सिद्धांत है अधिकारी व कर्मचारी नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराएं।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी ने किया।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक मोती लाल यादव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विशाल यादव, डिप्टी कलेक्टर सौरभ पांडे आदि सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button