उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का यादव समाज धामनोद द्वारा भव्य स्वागत किया

धार जिले के धामनोद से तुषार चौक की रिपोट
गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सड़क मार्ग से खरगोन जिले के ग्राम बोरावा जाते समय धामनोद टोल टैक्स पर यादव समाज जनों से मिले वहा पर उनका समाजजनों ने पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया बड़ी संख्या में समाज जन एकत्रित हुवे पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अरुण यादव एव पूर्व कृषि मंत्री कसरावद विधानसभा
क्षेत्र के विधायक सचिन यादव के पिता स्वर्गीय सुभाष यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु अखिलेश यादव बोरावा पहुंचे
साथ में विधायक सचिन यादव पी सी सी सदस्य भीमसिह ठाकुर भी सम्मिलित थे स्वागत कार्यक्रम में समिलित संजय प्रवार, कमल यादव सेढ़ जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल आनंदराम यादव नारायण वर्मा संजय पटेल अंतिम नेता विकाश पटेल उमाशंकर नेता कमल यादव बेगंदा कन्हैयालाल मुकाती महिमाराम यादव लोकेश यादव अंतिम यादव मुकेश यादव कृष्णा यादव हिमांशु यादव सहित समस्त बंधु व समाज जन सामिल थे
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



